अलोकतांत्रिक सरकार को शीघ्र करें बर्खास्त
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके सरकार गठन में के खिलाफ कांग्र
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके सरकार गठन में के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्यक्त किया। मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
शुक्रवार को एसबीआइ तिराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। मौके पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा केंद्र सरकार के संरक्षण से ही कर्नाटक में अलोकतांत्रिक तरीके सरकार गठित की गई है। जिसकी वह घोर ¨नदा करती है। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत था। लेकिन उसके बाद भी भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। जो राज्यपाल की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। राज्यपाल ने भाजपा के येदयुरप्पा को 15 दिनों का समय बहुमत साबित करने के लिए दिया है। इसके पीछे मंशा साफ जाहिर होती है। भाजपा सरकार अब खरीद फरोख्त में जुट गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अपने धनबल से कुचलने में लगी हुई है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कर्नाटक की अलोकतांत्रिक सरकार को शीघ्र बर्खास्त करने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, गीता रावल, संजय साह जगाती, गिरीश पाठक, भुवन लोहनी, गौरव पाठक, विनोद पाठक, राजेंद्र परिहार, ललित बिष्ट, किशन कठायत, दीपक खेतवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।