नदी में डाला जा रहा गंदा पानी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में पालिका प्रशासन सरयू व गोमती की सफाई को लेकर अि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में पालिका प्रशासन सरयू व गोमती की सफाई को लेकर अभियान चला रहा है। लेकिन इसके बावजूद नदियों में गंदा पानी खुलेआम बह रहा है। जिसकी ¨चता किसी को नही है।
जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में घरों का गंदा पानी नालियों से नदी में गिराया जा रहा है। जिससे नदी लगातार प्रदूषित हो रही है। पालिका का नदी को लेकर चलाया जाने वाला अभियान यहां पर औपचारिकता मात्र साबित हो रहा है। अग्निकुंड से लेकर डिग्री कॉलेज तक दर्जनों ऐसी जगहें हैं जहां गंदी नाली का बजबजाता दूषित पानी नदी में छोड़ा गया है। चौक बाजार के व्यवसाई गिरीश टंगड़िया का कहना है कि प्रशासन चाहे तो घरों से निकलने वाले पानी का कुछ अलग विकल्प तैयार कर सकता है। लेकिन इसके लिए प्रशासन किसी भी तरह से संजीदा नहीं है। नदी में कूड़ा डालने के लिए जरूर नियम बनाए गए हैं लेकिन पालिका अपनी इस करतूत को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। जो कि नदी को सबसे ज्यादा दूषित कर रही है।
===========
नाले का पानी नदी में डालना ठीक नहीं है। इसके लिए विकल्प तलाश किया जा रहा है। जल्दी ही इस संबंध में कार्य किया जाएगा।
-राजदेव जायसी, ईओ, बागेश्वर