पति ने पीटा तो पहुंची थाने
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र की एक महिला ने पति की मारपीट से तंग आकर पुलिस म
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कपकोट क्षेत्र की एक महिला ने पति की मारपीट से तंग आकर पुलिस में गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को महिला व बाल विकास अधिकारी के पास रेफर कर दिया है। जहां काउंसि¨लग कर दोनों का विवाद सुलझाने की कोशिश चल रही है।
कपकोट थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति से तंग आ गई है। पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। इस बात के लिए पत्नी ने कई बार गांव वालों की मदद से मामला सुलझाना चाहा। लेकिन पति किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। पीड़ित महिला ने इसके लिए कपकोट थाने में पुलिस से गुहार लगाई। महिला ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी के करीब 10 साल बीत गए हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि शादी के बार वह धीरे-धीरे वह शराब के नशे का आदी हो गया। अब आए दिन वह किसी न किसी बात पर मारपीट करता है। महिला ने बताया कि कई बार वह डंडे या किसी अन्य चीज से भी हमला कर देता है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाया। जहां पत्नी ने पति से अलग रहने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दोनों का मामला महिला व बाल विकास विभाग के पास भेज दिया है। जहां पर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद उसकी काउंस¨लग कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।