गांधी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता बागेश्वर महात्मा गांधी के 150वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर निकाली गई पद यात्रा 2
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : महात्मा गांधी के 150वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर निकाली गई पद यात्रा 28 दिनों बाद मुख्यालय पहुंची। 700 किमी की पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
रविवार को पदयात्रा मुख्यालय में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। पद यात्रा अल्मोड़ा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मुख्यालय पहुंची। यहां वह सीमी, नरगोल, डोबा, चोहना, धारी, फलियाटी, चामी, क्वैराली गांवों में पहुंची। कार्यकर्ता महात्मा गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। पद यात्रा का समापन दो अक्टूबर को अनाशक्ति आश्रम कौसानी में होगा। उन्होंने सभी से इस पद यात्रा में शामिल होकर महात्मा गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस कवि जोशी, भीम कुमार, गिरीश टंगड़िया, गीतांजलि, इंद्रा जोशी, सुनीता टम्टा, केवलनन्द जोशी, जीत सिंह धानक, नवल रावत, सूरज नगरकोटी, हिमांशु नगरकोटी, राजेन्द्र बिष्ट, पंकज सतवाल, धनश्याम पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, प्रमोद कुमार, आनंद राम, भवान राम, मोहन राम, दनी राम, सुनील, मनोज कुमार, कुशाल राम, नारायण टंगड़िया, ललित टंगड़िया, जगदीश कबडोला,जोगा राम, हरीश राम आदि मौजूद थे।