सुअर ने हमला कर किया घायल
जंगल में घास काटते समय महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जंगल में घास काटते समय महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शनिवार को हंसी परिहार पत्नी मदन सिंह उम्र 40 वर्षीया व आशा परिहार निवासी स्यूनी गांव के पास ही जंगल में घास काटने गई हुई थी। तभी अचानक झाड़यिों में छुपे एक सुअर ने उन पर हमला कर दिया। घटना में हंसी देवी को गंभीर चोटें आई। उसके हाथ, सिर, पैर में गंभीर चोटें आई। आशा देवी हमले से किसी तरह बचने में सफल रही। घटना के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें