Move to Jagran APP

शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

नगर में बिना लाइसेंस के कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। वह लगातार लोगों को काट रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Aug 2022 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2022 04:14 PM (IST)
शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान
शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर में बिना लाइसेंस के कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। वह लगातार लोगों को काट रहे हैं। जिस कारण लोगों में भय बना है। उन्होंने आवारा कुत्तों को शहर से भगाने की मांग तेज कर दी है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर में बेसहारा मवेशियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं, कुत्तों से भी लोग भयभीत हैं। बिना लाइसेंस के शहर में कुत्ते घूम रहे हैं। झुंड के रूप में यह राहगीरों को शिकार बना रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे आदि कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। सुबह घूमने जाने वाले लोग भी डरने लगे हैं। लाठी से लैस होने के बावजूद उन्हें कुत्ते निशाना बना रहे हैं। जबकि पालिका इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रही है। कुत्ते नगर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों को भी गंदा कर रहे हैं। स्थानीय निवासी बबलू जोशी, मनोज जोशी, घनानंद जोशी, पूरन सिंह, सुंदर सिंह आदि ने पालिका से आवारा कुत्तों को शहर से हटाने और पालतू के लाइसेंस बनाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

तीन माह में शिकार हुए लोग

मई माह में 79, जून में 84 और जुलाई में 52 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इसके अलावा अगस्त माह में अब तक 39 लोगों को कुत्तों ने काटा है। कुत्तों से काटने के बाद लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें रैबीज के टीके लगाए जा रहे हैं। यह चौकाने वाले आंकड़े भी जिला अस्पताल प्राप्त हुए हैं।

बेसहारा कुत्तों को लेकर पशु चिकित्साधिकारी से बात की जा रही है। बधियाकरण किया जाएगा। पालतू कुत्तों के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। अब तक 40 कुत्तों के लाइसेंस बनाए गए हैं। लाइसेंस नहीं बनाने वालों का चालान किया जाएगा।

- सतीश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.