धान मड़ाई कर वोट की लगा रहे गुहार
जागरण संवाददाता बागेश्वर चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी को मतदाता को खुश करने के लिए कुछ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी को मतदाता को खुश करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। इन दिनों गांव में धान की मढ़ाई का कार्य चल रहा है। प्रत्याशी जब वोट मांगने जा रहे है मतदाताओं को खुश करने के लिए वह भी धान की मढ़ाई में भी जुट रहा हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने पूरे शबाब में है। गांवों में मतदाताओं को रिझाने के लिए समीकरण बनने शुरु हो गए है। प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे है। इन दिनों खेतों में धान पक कर तैयार हो गई है। उनकी कटाई और मढ़ाई का काम जोरों से चल रहा है। चुनाव के शोर से दूर ग्रामीण अपने खेतों यहां घरों में धान की मढ़ाई में ही व्यस्त है। उनको चुनाव से कोई ज्यादा मतलब भी नही है। शाम के समय जो कुछ समय बचता है तो उसमें चुनावी चौपाल जरुर सज रही है। उसमें लड़ने वाले प्रत्याशी की चर्चा भी हो रही है। दिन के समय प्रत्याशी जब वोट मांगने के लिए मतदाताओं के घरों में जा रहे हैं। तो उन्हें गांव में सभी लोग धान की मढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वह इस मौके को चूक नही रहे है। मतदाता को खुश करने के लिए वह धान की मढ़ाई भी करने लगे है। अधिकतर लड़ने वाले प्रत्याशी बाजार क्षेत्र में ही रहते है। उनका खेतों से संबंध भी अब कम ही है, लेकिन जीत के लिए वह जमकर कसरत करते दिखाई दे रहे है। अब यह देखना रोचक होगा की गांव के लोगों को उनकी यह समर्पण या चुनावी स्टंट कितना पसंद आता है।