ममता सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश
संवाद सूत्र, गरुड़ : पश्चिम बंगाल में अभाविप के कार्यकर्ताओं की हत्या से गुस्साएं अभाविप कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, गरुड़ : पश्चिम बंगाल में अभाविप के कार्यकर्ताओं की हत्या से गुस्साएं अभाविप कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार का पुतला फूंका और ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष कंसेरी के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर लगातार एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उनकी हत्याएं हो रही हैं। जिसका वह विरोध करते हैं। इस ¨नदनीय व जघन्य अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नही होता तो एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इसके बाद ममता सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए ममता सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस अवसर पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष धीरज नेगी, करने वालो में धीरज नेगी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खुल्वे, अजय कुमार, अमित गोस्वामी आदि मौजूद थे।