बागेश्वर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, तीन घायल
गरुड़ स्थित लौबांज के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 05:28 PM (IST)
बागेश्वर, [जेएनएन]: गरुड़ स्थित लौबांज के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से 2o मीटर नीचे गिर गयी। जिसमें सवार 4 यात्रियों में से एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ लाते वक्त मौत हो गयी। अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
मृतका की पहचान हिम्मती देवी (57 वर्ष) पत्नी गोविंद सिंह निवासी कुमरौड़ा के रूप में हुई है। वहीं, मुन्नी देवी (55 वर्ष) पत्नी नारायण सिंह निवासी सिटोली को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं, जबकि अन्य सवारों को हल्की चोट आई हैं।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी कार, चार लोग घायल
यह भी पढ़ें: बाजपुर में बोलेरो के खड्ड में गिरने से पांच बराती घायल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें