बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
संवाद सूत्र, कपकोट: बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के उ
संवाद सूत्र, कपकोट: बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक तथा उसका साथी भी घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम ब्लाक मुख्यालय से भराड़ी की तरफ जा रही बाइक संख्या यूके 02ए, 2809 का चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। उसने झोपड़ा गांव निवासी राहगीर 82 वर्षीय बहादुर ¨सह कोरंगा को टक्कर मार दी। जिससे बहादुर सिंह घायल हो गए। सड़क पर गिरने से बाइक सवार ग्राम दूणी निवासी नवीन ¨सह (33) और बाइक के पीछे बैठे बसकूना निवासी हुकुम ¨सह (38) भी चोटिल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस बीच इलाज के दौरान वृद्ध बहादुर ¨सह कोरंगा की मौत हो गई। बाइक चालक और उसके साथी की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एसआइ गोपाल राम ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, हादसे में मौत का शिकार हुए बहादुर सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वृद्ध हिचौड़ी में अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रहे थे। वह टहलने के लिए घर से निकले थे।