आग से खाक हुआ पुराने कपड़ों का गोदाम, बड़ा हादसा टला
आग से पुराने कपड़ों का गोदाम खाक हो गया है।
जासं, बागेश्वर: आग से पुराने कपड़ों का गोदाम खाक हो गया है। इन कपड़ों से दरी आदि बनाई जाती थी। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया है। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच को जुट गई है। आग लगने के कारण अभी अज्ञात हैं।
शनिवार की सुबह करीब 6.04बजे सैंज, मजियाखेत निवासी गिरीश चंद्र पुत्र प्यारे लाल के पुराने कपड़ों के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को 6.05 बजे टेलीफोन पर सूचना थी। फायर बिग्रेड से करीब 300 मीटर दूरी होने पर वाहन वहां दो मिनट के अंतराल में पहुंच गया।फायर र्किमयों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके आसपास लोगों के आवासीय घर हैं। एक घर दूसरे से सटा हुआ है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि फायर सर्विस युनिट ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर पूर्ण काबू पाया। मकान मालिक घटना के समय नहीं आया। आग पुराने कपड़ों के गोदाम में लगी। यहां दरी आदि बनाने का काम होता है। आग लगने के कारण अभी अज्ञात हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही नुकसान और कारणों का पता चल सकेगा। इधर, घटना की जांच में स्थानीय पुलिस भी जुट गई है। इस दौरान चालक जगदीश सिंह, चंद्र प्रकाश, एफएम नवीन जोशी, रवि सिंह राणा, सूरज सिंह आदि ने आग बुझाने में सहयोग प्रदान किया।