अब पार्क से ले सकेंगे विहंगम दृश्य का आनंद
जागरण संवाददाता बागेश्वर जिले में चंडिका मंदिर के पास क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए जल्द
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में चंडिका मंदिर के पास क्षेत्रवासियों के मनोरंजन के लिए जल्द ही पार्क खुल जाएगा। नगरपालिका ने इसकी कवायद तेज कर दी है। निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया गया है।
चंडिका मंदिर के पास नगरपालिका के माध्यम से पार्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में 24 लाख की लागत से पार्क निर्माण किया जा रहा हैं। इसमें सुरक्षा दिवार, बच्चों के मनोरंजन व खेलने के लिए सामग्री लगाई जाएगी। इसके अलावा लोगों के लिए बैठने के लिए बेंच आदि भी बनाए जाएंगे। यह स्थान ऊंचाई वाला है यहां से बागेश्वर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर सुबह व शाम के समय पहुंचते है। यहां पर एक कैंटीन आदि के निर्माण की भी योजना है। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने चंडिका मंदिर के पास बनने वाले पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी प्रकार के मनोरंजन के लिए पार्क नहीं बने हैं। यह जगह सबसे उपयुक्त है। पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो और धनराशि खर्च की जाएगी।
--------------
पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। जल्द ही नगरवासियों को यह समर्पित किया जाएगा। पहले चरण में 24 लाख की लागत आ रही है।
-राजदेव जायसी, ईओ, बागेश्वर