लाइसेंस नहीं होने पर चार दुकानदारों को नोटिस
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व मे
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में सघन चे¨कग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने लाइसेंस नहीं मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस दिया।
खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी एके फुलेरिया ने 22 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सपायरी व मिलावटी सामानों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी दुकानदार के वहां मिलावटी सामान नहीं पाया गया। वहीं चार दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं था। खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी ने बिना लाइसेंस दुकान चला रहे दुकानदारों को नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द लाइसेंस नहीं बनाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी एके फुलेरिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि जो भी सामान ले वह देख परख कर लें। मिलावट का संदेह होने पर इसकी जानकारी दें। ताकि समय रहते मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के यह संभव नहीं है। मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्राविधान हैं। समय-समय पर विभाग निरीक्षण अभियान चला रहा हैं।