बिना जन सहयोग के भ्रष्टाचार का नहीं होगा खात्मा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि सरकार जनता से किए वायदो
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। यह संकल्प बिना जनसहयोग के संभव नही है।
बुधवार को निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत नुमाइशखेत मैदान पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम रावत यहां जनता से नगरपालिका बागेश्वर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंदन ¨सह परिहार, कपकोट नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरीश जोशी सहित विभिन्न वार्डो से खड़े सभासद पद के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर गए। उन्होंने कहा कि जिले में वह बीते वर्ष 150 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर चुके हैं। विकास को ओर तेज गति देने के लिए नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी को ही जीताएं। उन्होंने कहा कि गुलदार के आतंक से मुक्ति के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ शिकारी लखपत को भी भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए विकास के लिए जनता नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी जीताएं। प्रदेश सरकार नगरों के विकास के लिए लगातार बजट दे रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विधायक कपकोट बलवंत भौर्याल, जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या, शिव ¨सह बिष्ट, सुबोध लाल साह, राम प्रसाद टम्टा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
............
वादों के साथ की घोषणा
विधायक चंदन राम दास ने नगर में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को भी जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि वह बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण को पांच लाख देने की घोषणा करते है। लेकिन अभी आचार संहिता लगी हुई है। पैसा आचार संहिता के बाद मिलेगा।