नंदा-सुनंदा की जयकारे के साथ निकली शोभायात्रा
जागरण संवाददाता बागेश्वर नुमाइशखेत में चल रहे नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन हो गया है। रवि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: नुमाइशखेत में चल रहे नंदा-सुनंदा महोत्सव का समापन हो गया है। रविवार को भक्तों ने नगर में मां नंदा-सुनंदा की मूíतयों की भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर भ्रमण के बाद मूíतयों को सरयू नदी में ब्रह्माकपाली शिला के समीप विसर्जित किया गया। वहां मौजूद सैकड़ों भक्तों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
रामलीला कमेटी ने नगर में नंदा-सुनंदा महोत्सव आयोजित किया। गत शुक्रवार को मूíतयों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिन तक भक्तों ने पंडाल में आकर मां के भव्य रूप के दर्शन किए। शनिवार शाम कमेटी ने सरयू आरती का आयोजन किया। जिसमें नगर के सैकड़ों भक्तों ने भागीदारी की। देर रात तक पंडाल में भजन कीर्तन हुए। रविवार की सुबह पंडित गोकुलानंद जोशी ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। हवन, यज्ञ में यजमान हरीश बिष्ट सहित कई भक्तों ने आहूति डाली। दोपहर के समय मां की मूíतयों को नगर भ्रमण के लिए लाया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और नगर के लोग शामिल हुए। झांकी नुमाइशखेत से होकर कांडा रोड, माल रोड, स्टेशन रोड, एसबीआई तिराहा, तहसील रोड होकर यात्रा सरयू तट पर समाप्त हुई। जहां ब्रह्मकपाली शिला के समीप मूíतयों का विसर्जन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष कंचन साह, मैनेजर तारू पांडे, उमेश साह, कौशल उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, हरीश सोनी, भानु तिवारी, भाष्कर आदि मौजूद थे।