Move to Jagran APP

धरमघर में मिला मादा तेंदुए का शव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: धरमघर वन क्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव बरामद होने से वन कर्मिय

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 10:40 PM (IST)
धरमघर में मिला मादा तेंदुए का शव
धरमघर में मिला मादा तेंदुए का शव

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: धरमघर वन क्षेत्र में एक मादा तेंदुए का शव बरामद होने से वन कर्मियों में खलबली मच गई है। तेंदुए की गर्दन से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। वन कर्मियों के अनुसार तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

loksabha election banner

दार्रिसंग गांव में तेंदुआ लगातार कुत्तों का शिकार कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ बीती रात गांव से एक कुत्ते को लेकर भागा था। इसके बाद दो तेंदुए के बीच आपसी संघर्ष की आवाज उन्हें सुनाई दी। संभवत: दो तेंदुओं में शिकार के लिए संघर्ष हुआ होगा। सुबह गांव के सानाइजर के रास्ते में तेंदुए का शव देखा गया। उसकी गर्दन से खून बह रहा था।

ग्राम प्रधान दीवान ¨सह ने रेंजर को इसकी सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे रेंजर एआर आर्य दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र दो साल है। उसके गले में दांतों के निशान पाए गए हैं। तेंदुआ पांच फिट नौ इंच लंबा है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद तेंदुए की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.