पांच हजार से ज्यादा लोगों की पेंशन पर लग सकता है ब्रेक, जानिए क्यों
विभाग ने एक सप्ताह की मोहलत दी है। यदि समय सीमा के अंदर नंबर जमा नही हुआ तो सरकारी इमदाद नहीं मिल पाएगी।
By Gaurav KalaEdited By: Published: Sun, 05 Mar 2017 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 07:00 AM (IST)
बागेश्वर, [देवेंद्र पांडेय]: लंबे समय से पेंशन ले रहे लोगों को अब बगैर आधार के योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले के 5027 लोगों की पेंशन पर कभी भी ब्रेक लग सकता है। इससे बचने के लिए विभाग ने एक सप्ताह की मोहलत दी है। यदि समय सीमा के अंदर नंबर जमा नही हुआ तो सरकारी इमदाद नहीं मिल पाएगी।
मालूम हो कि समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग तथा किसान पेंशन से लोगों को लाभान्वित करता है। लोग लंबे समय से इसका लाभ ले रहे है, लेकिन जिले के 5027 लोगो के पेशन पर जल्द ही ब्रेक लग सकता है।
कारण समय पर आधार नंबर का लिंक नही कराना होगा। जिले मे कुल 26501 लाभार्थी है। इसमे से 21574 लोगो के आधार नंबर लिंक है। जानकारी तथा आइटी के अभाव में आज भी लोग अपना आधार लिंक नही करा पाए है। यदि वह नहीं चेते तो उन्हें पेंशन के लाले पड़ जाएंगे। यदि एक बार पेशन रुक गई तो उसे पाने के लिए उन्हें दोबारा से पूरी प्रक्रिया करनी पड़ेगी।
तकनीकी कारण से नही बन पाए कई लोगो के आधार
अधिक उम्र तथा दिव्यांगता के कारण कई लोगो के आधार नही बन पाए है। उनके ऊपर भी पेशन का संकट गहरा गया है। दफौट क्षेत्र के भीड़ी गांव निवासी बीसी पांडे ने बताया कि उनका आधार नही बन पा रहा है।
इस कारण वे कई बार अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधियों तथा विभाग को बता चुके है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने विभाग से सहयोग की अपील की है। इसी तरह कई लोग इस पीड़ा से जूझ रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते जिन लोगों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। उनकी सूची वे विभाग को दे सकते हैं। उनका नाम उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। यदि एक सप्ताह के भीतर आधार लिंक नहीं हुए तो पेंशन रुक जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें