गुमशुदा वृद्धा की पेसिया के जंगल में मिला शव
संवाद सूत्र कांडा दो माह से लापता वृद्धा का पेंसिया के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव ि
संवाद सूत्र, कांडा : दो माह से लापता वृद्धा का पेंसिया के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी हैं।
दो माह पूर्व कांडा तहसील के बजीना गांव से जानकी देवी पत्नी कृष्णानंद (80) अचानक घर से गायब हो गई थीं। घटना के बाद वृद्धा के भतीजे बसंत कांडपाल ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वृद्धा का कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को पेसिया के जंगलों के पास ग्रामीणों को एक क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने क्षत विक्षत शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त लापता वृद्धा जानकी देवी के रुप में की। पुलिस ने शव मिलने के बाद सूचना उसके परिजनों बसंत कांडपाल को दी। उन्होंने भी शव की पहचान की। एसओ गोविद भट्ट ने बताया कि वृद्धा मानसिक रुप से बीमार बताई जा रही थी। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।