सीएए के समर्थन में द्यौनाई में चलाया मिस कॉल अभियान
गरुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में द्यौनाई में मिस कॉल अभियान चलाया। इस दौरान पत्रक भी बांटे गए।
संवाद सूत्र, गरुड़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में द्यौनाई में मिस कॉल अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों ने मिस कॉल कर सीएए को अपना समर्थन दिया। भाजपाइयों ने उड़ियाडाक बाजार में प्रपत्र भी वितरित किए। उड़ियाडाक में आयोजित सभा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नागरिकता संशोधन कानून को देशहित में एक बेहतर निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून कोई नया कानून नहीं है। यह न ही मुस्लिम विरोधी है और न ही नागरिकता छीनने वाला है। यह 1955 के नागरिकता कानून का संशोधन है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि नागरिकता कानून संशोधन के नाम पर विरोधी लोगों को बरगला रहे हैं, भ्रांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संशोधन कानून भारत के संसद से पारित है। इसे असंवैधानिक कहना संविधान का अपमान है। उन्होंने लोगों से किसी के भड़काने में न आने की अपील की। इस मौके पर उड़ियाडाक बाजार में जागरूकता प्रपत्र भी वितरित किए गए।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, मंगल राणा, कै. बचे सिंह बोरा, किशन बोरा, नरेंद्र मेहरा, भुवन जोशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।