Move to Jagran APP

मूसलधार बारिश व ओलावृष्टि से पारा गिरा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में मूसलधार बारिश व ओलावृष्टि से तापमान काफी गिर गया हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:05 PM (IST)
मूसलधार बारिश व ओलावृष्टि से पारा गिरा
मूसलधार बारिश व ओलावृष्टि से पारा गिरा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में मूसलधार बारिश व ओलावृष्टि से तापमान काफी गिर गया हैं। बारिश से व्यस्त रहनी वाली बाजारों में सूनसानी परसी रही।

loksabha election banner

बुधवार को सुबह मौसम साफ था। दोपहर तक लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दोपहर 2 बजे बाद से आसमान में बादल मंडराने लगे। चार बजे तक पूरा आसमान बादलों से भर गया। इसके बाद जिले के सभी हिस्सों जिला मुख्यालय सहित कपकोट, गरुड़, कांडा आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी सूचना हैं। बारिश व ओलावृष्टि से पारा काफी गिर गया हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। शाम के समय जिला मुख्यालय की व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश व ठंड से लोग अपने घरों से नही निकले। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अंगीठियां भी जलाई।

..........

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

पालड़ीछीना में बुधवार की देर शाम जमकर ओलावृष्टि हुई। सड़क पूरी तरह ओलावृष्टि से ढक गई। सब्जी आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से क्षेत्र में शीतलहर दौड़ गई है। वहीं ¨पडर घाटी में हल्का हिमपात होने की सूचना है। किसान हरीश ¨सह जनोटी ने बताया कि ओले गिरने से सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.