कयाकुनी गधेरे में गिरने से व्यापारी शंकर बिष्ट की मौत, शोक में व्यापारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान
बागेश्वर के कपकोट में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर भराड़ी लौट रहे व्यापारी शंकर बिष्ट की कयाकुनी गधेरे में गिरने से मौत हो गई। शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
संवाद सूत्र, कपकोट: शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर भराड़ी लौट रहे एक व्यापारी की कायकुनी गधेरे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापारियों ने दुकान बंद कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शुक्रवार की देर रात व्यापार शंकर बिष्ट पुत्र स्व. दिवान सिंह बिष्ट उम्र 45 वर्ष निवासी भराड़ी पास ही के गांव में बरात में शामिल होने गए हुए थे। रात को करीब 11 बजे वह बरात से वापस लौट रहे थे। तभी कयाकुनी गधेरे के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। गधेरे में गिरते ही वह बेहोश हो गए और उनके शरीर में पानी भरने लगा। जैसे ही आस-पास के लोगों को पता चला। वह घटना स्थल पर पहुंची। बमुश्किल उन्हें गधेरे से निकाला गया। गंभीर अवस्था में घायल शंकर बिष्ट को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। जहां हालात गंभीर होने उसे हायर सेंटर जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया, लेकिन यहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने फिर यहां के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। व्यापारी शंकर बिष्ट ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मृतक शंकर बिष्ट भराड़ी बाजार में शारदा जनरल स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। यहां वह प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में जाने जाते थे। वह अपने पीछे पत्नी रीतू व दो बच्चों को छोड़ गए है। सरयू नदी में सभी लोगों ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी। ========== व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद कपकोट: शंकर बिष्ट की असमायिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेर सिंह ऐठानी, दरबान सिंह, बहादुर सिंह, चंचल सिंह, सुमन कांडपाल, राधा देवी, जवाहर सिंह, महेश सिंह, धीरज पुतलिया, मदन धामी, कमल सिंह, भरत सिंह, दयाल सिंह, धीरज गढि़या, लच्छू नगरकोटी आदि मौजूद थे।