Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस से बढ़ रहा जनादेश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटब

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:48 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:48 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस से बढ़ रहा जनादेश
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस से बढ़ रहा जनादेश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। पार्टी बहुमत से निकाय चुनाव जीतेगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निकाय चुनावों में कई जगह ऐसी है जहां कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिले। उन्होंने चिलियानौला नगरपालिका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता क्या चाहती हैं। भाजपा सभी नगर निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बागियों से चुनाव परिणाम पर कोई असर नही पड़ेगा। उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया हैं। अगर वह पार्टी के अंदर रहकर बगावत करते तो असर दिखाई देता। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष को विशेष पावर दी गई है। तीन कमेटी बनाई गई हैं। जो चुनाव में गड़बड़ करने वालों पर नजर रखे हुए हैं।अगर कोई भी लिप्त पाया गया तो उसे भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इससे पूर्व बिलौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कपकोट में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित की। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शेर ¨सह गढि़या, मनोज ओली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.