Move to Jagran APP

युवक के हौसले ने तेंदुए को किया पस्त

बागेश्‍वर के जिला मुख्यालय में दिन दहाड़े तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। सामने मौत देखकर भी युवक हिम्मत नहीं हारा। वह भी तेंदुए से भिड़ गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 22 Feb 2018 05:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 08:13 PM (IST)
युवक के हौसले ने तेंदुए को किया पस्त
युवक के हौसले ने तेंदुए को किया पस्त

बागेश्वर, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय से सटे एक मंदिर के पास दिनदहाड़े तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। सामने मौत और भागने का मौका नहीं, लिहाजा युवक ने हिम्मत हारे बिना मोर्चा ले लिया। कुछ देर तक दोनों में संघर्ष होता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और शोर करना शुरू कर दिया, तब जाकर तेंदुआ भागा। तेंदुए से संघर्ष में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

सुशील कुमार (30) पुत्र स्व. नयन राम जिला मुख्यालय से सटे आरे गांव का रहने वाला है। वह गांव में ही मजदूरी का काम करता है। गुरुवार को वह दोपहर एक बजे घर से थोड़ी दूर पर स्थित मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस बीच मंदिर के करीब बैठे तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से युवक गिर गया और दोनों में गुत्थम-गुत्था होने लगी। इस बीच लोग मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाने लगे।

शोर से तेंदुए युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में युवक सुशील कुमार बुरी तरह घायल हो गया। उसके शरीर पर कई जगह जख्म बन गए हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. दिलीप वाष्णेय ने बताया कि तेंदुए ने युवक को पंजों से खासा जख्मी किया है और सिर में भी चोट के निशान हैं। बागेश्वर के वन क्षेत्राधिकारी एनडी पांडे ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल युवक को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुत्ता समझ टार्च चमकाई को दिखा गुलदार, लाठी बनी सहारा

यह भी पढ़ें: ग्रामीण ने गोशाला में कैद किया गुलदार, चकमा देकर भागा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.