सैन्य सम्मान के साथ सुबेदार को अंतिम विदाई
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मध्य प्रदेश के सागर में तैनात सुवेदार की दिल्ली में इलाज के दौरान मौ
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: मध्य प्रदेश के सागर में तैनात सुवेदार की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सरयू संगम तट पर सैनिकों ने जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
सोमवार को सरयू-गोमती के संगम तट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वह सेना में तैनात नायक सुबेदार गोपाल ¨सह पुत्र खीम ¨सह निवासी अमसरकोट को अंतिम विदाई के लिए पहुंचे थे। सैनिक गोपाल एक महीने से बीमार थे। उनका दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज चल रहा था। 24 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका पाíथव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा। परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शवयात्रा शुरू हुई। इसमें क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की। इसके बाद सरयू तट पर कौसानी से पहुंची सैन्य टुकुड़ी ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। मृतक के चाचा राम सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उनका एक 14 साल का लड़का है। पत्नी बिमला देवी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस अवसर पर नायक सुबेदार एसएस रावत, एके ¨सह, लेक बहादुर, राजमहल मंडल, राकेश कुमार सहित भीम ¨सह, दिवान ¨सह, दरबान ¨सह, गंगा ¨सह, गोपाल, पदम ¨सह आदि मौजूद थे।