कपकोट विधानसभा को मिले बीस थर्मल स्केनर
बागेश्वर के कपकोट विधानसभा को बीस थर्मल स्केनर मिल गए हैं।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: कपकोट विधानसभा को बीस थर्मल स्केनर मिल गए हैं। क्षेत्रीय विधायक और ब्लाक प्रमुख की मेहनत रंग लाई है। क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों की अब रेगुलर थर्मल स्क्रीनिग हो सकेगी। इसका लाभ स्थानीय लोगों को भी मिल सकेगा।
भौगोलिक ²ष्टिकोण से कपकोट विधानसभा की स्थिति काफी नाजुक है। यहां कई किमी पैदल चलकर लोग घरों तक पहुंच पाते हैं। क्वारंटाइन सेंटरों की दूरी भी सड़क से अधिक है। यहां डाक्टरों और अन्य टीम का पहुंच पाना मुश्किल होता है। क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवासियों को रखा गया है। उनकी जांच तो स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। लेकिन थर्मल स्केनर की जरूरत थी। जिसे क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल और ब्लाक प्रमुख गोविद दानू ने पूरा किया है। विधानसभा के लिए बीस थर्मल स्केनर प्रदान किए गए हैं। ब्लाक प्रमुख दानू ने बताया कि द हंस फाउंडेशन के एनबी अवस्थी के माध्यम से यह थर्मल स्केनर यहां पहुंचे हैं। इस मौके पर जिपंअ बसंती देव, गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, बलबीर टाकुली, नारायण कोश्यारी, भुवन गढ़यिा, सुंदर देव, दान सिंह, तारा कपकोटी, राधा कोरंगा, भारती कोरंगा, जोगा सिंह, भूपेश ऐठानी, प्रताप सिंह कोरंगा, धन सिंह आदि मौजूद थे।