प्याऊ के सामने विद्युत पोल लगाने से आक्रोश
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों नें आक्रोश व्यक्त कि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों नें आक्रोश व्यक्त किया है। प्याऊ के ठीक सामने विद्युत पोल लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे तत्काल ठीक करने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।
जिला मुख्यालय में कपकोट टैक्सी स्टैंड के पास प्याऊ स्थित है। आने-जाने वाले यात्रियों को यहां से निश्शुल्क शीतल जल की सुविधा मिलती है। जिले में विद्युत विभाग विद्युतीकरण का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में प्याऊ के ठीक सामने विद्युत पोल लगा दिया गया। सुबह प्याऊ के सामने विद्युत पोल देखकर लोग दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की। जिसमें विभाग का कहना है कि गलती को सुधारा जाएगा और विद्युत पोल वहां से हटाया जाएगा।
म्यूरल के आगे भी खोदा गड्ढा
बागेश्वर: विद्युतीकरण के काम में लापरवाही के कई मामले दिखाई दे रहे हैं। जिला मुख्यालय में नगरपालिका ने कई जगह दीवालों पर उत्तराखंड की संस्कृति की दर्शाती म्यूरल लगाई है। सरयू पुल के पास म्यूरल के सामने भी विद्युत श्रमिकों ने पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदा था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद कार्य को रोका गया।
------विद्युत विभाग में जेई नहीं होने के कारण सभी कार्य श्रमिकों के भरोसे छोड़ दिया गया है। जिससे वह कहीं भी पोल लगा दे रहे हैं। प्याऊ के सामने से पोल हटाया जाएगा। अन्य जगहों पर भी चिन्हीकरण के बाद ही विद्युत पोल लगाए जाएंगे।
-भाष्कर पांडे, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, बागेश्वर