जाम से निजात नहीं तो आंदोलन
संवाद सूत्र, कपकोट : भराड़ी में जाम के झाम से आम परेशान है। ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा हो
संवाद सूत्र, कपकोट : भराड़ी में जाम के झाम से आम परेशान है। ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा होमगार्ड पर है। जाम लगने से लोगों की परेशान बढ़ गई है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने जाम से निजात नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। भराड़ी बाजार में रोज जाम लगने लगा है। कपकोट पुलिस थाना पहले भराड़ी बाजार में थी, तब वहां जाम की कोई दिक्कत नहीं थी। वर्तमान में थाना अपने भवन में शिफ्ट हो गया है और बाजार में यातायात के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती नहीं है। होमगार्ड भराड़ी बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर ¨सह ऐठानी ने कहा कि एसडीएम गाड़ी में बैठकर आते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलाउंस भी करते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं की जा रही है। पल-पल जाम लगने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने पर व्यापारियों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एसपी मुकेश कुमार ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश एसओ कपकोट को दिए हैं।