Move to Jagran APP

सिलेंडर लीकेज होने पर झुलसी महिला, हालत गंभीर

बुधवार की सुबह गैस चूल्हे पर चाय बना रही एक महिला सिलेंडर रिसने से झुलस गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 10:21 PM (IST)
सिलेंडर लीकेज होने पर झुलसी महिला, हालत गंभीर
सिलेंडर लीकेज होने पर झुलसी महिला, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : बुधवार की सुबह गैस चूल्हे पर चाय बना रही एक महिला सिलेंडर रिसने से उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई है। बीचबचाव में पति के भी हाथ झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी नाजुक हालत बनी है और वह करीब 70 प्रतिशत झुलस गई है।

loksabha election banner

कपकोट तहसील के नरगड़ा गांव निवासी प्रेमा देवी (32) पत्नी महिपाल सिंह बुधवार की सुबह चाय बना रही थी। सिलेंडर रिसने से उसकी साड़ी को आग ने पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगी और बीचबचाव करने उनका पति पहुंच गया। उसने सिलेंडर रेगुलेटर बंद कर दिया और पत्नी को बचाने की कोशिश की। घटनक्रम में महिला बुरी तरह झुलस गई और उसके पति के हाथ भी झुलसे हुए हैं। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला करीब 70 प्रतिशत झुलसी है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के बाद रेफर भी किया जा सकता है। इधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.