Move to Jagran APP

मंडलसेरा में मनाई वैदिक होली

संस बागेश्वर मंडलसेरा में वैदिक तरीके से होली मनाई गई। नई गेहूं की फसल को पहले खुद न

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:46 PM (IST)
मंडलसेरा में मनाई वैदिक होली
मंडलसेरा में मनाई वैदिक होली

संस, बागेश्वर: मंडलसेरा में वैदिक तरीके से होली मनाई गई। नई गेहूं की फसल को पहले खुद न खाकर यज्ञ में आहूति की गई। होली पर विशेष मंत्रों स्वस्तिवाचन, शांतिकारणम और वासंती नवशस्येष्टि होली के मंत्रों से आहुतियां दी गई। नित्य योग और यज्ञ करने की प्रेरणा ग्रामीणों को दी गई। पवित्र पर्व नशे से दूर रखने का आह्वान किया गया। यज्ञ के बाद सभी ने प्रसाद रूप पतंजलि घी से बना स्वादिष्ट, पुष्टिवर्धक और परंपरा के अनुसार हलवा ग्रहण किया। इस मौके पर उत्तराखंड युवा सह प्रभारी कमलेश, गोविद गिरी, प्रताप गिरी, जयंत गिरी, बच्ची गिरी, शेर सिंह, बसंत गिरी, किशन गिरी, हरीश, उमा देवी, शोभा देवी, नीलम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन युवा जिला प्रभारी केवलानंद ने किया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.