चौड़ा गांव के हरीश बने सैन्य अधिकारी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : चौड़ा गांव के हरीश चंद्र जोशी सैन्य अधिकारी बन गए हैं। उन्होंन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : चौड़ा गांव के हरीश चंद्र जोशी सैन्य अधिकारी बन गए हैं। उन्होंने ओटीए गया में प्रशिक्षण प्राप्त किया। पा¨सग आउट परेड में उनके परिजन भी उनके साथ थे। उनकी कामयाबी पर गांव में खुशी का माहौल है। चौड़ा गांव के मोहन चंद्र जोशी के बेटे हरीश चंद्र जोशी सैन्य अधिकारी बन गए हैं। हरीश के पिता लोनिवि में कलर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके सैन्य अधिकारी बनने पर उनके घर में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी दीप्ति जोशी गृहणी हैं। उनकी कामयाबी पर चाचा पूरन जोशी, लोकमणि पाठक, गिरीश पाठक, रमेश, धीरज कोरंगा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने खुशी जताई है। ------- यहां पढ़े हरीश सैन्य अफसर हरीश ने प्राथमिक से इंटर तक रानीखेत और बीएससी कुमाऊं विश्वविद्यालय से की। 2005 में वे सेना में सीनियर टेक्निकल पोस्ट से भर्ती हुए। आठ दिसंबर 2018 को इंजीनिय¨रग में कमीशन प्राप्त किया।