धरमघर में ओलावृष्टि, ठंड बढ़ी
संवाद सूत्र, धरमघर : मंगलवार की रात क्षेत्र में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई ह
संवाद सूत्र, धरमघर : मंगलवार की रात क्षेत्र में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण रामलीला मंचन नहीं हो पाया। ओलावृष्टि से मंच के पर्दे आदि फट गए हैं और मंच भीग गया। ओलावृष्टि से सब्जी और फलों को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में मंगलवार की रात जमकर बारिश हुई। ओलावृष्टि होने से सब्जी और फलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों के चेहरे एक बार फिर से उदासीन हो गए हैं। ओले गिरने से रामलीला मंचन नहीं हो पाया और मंच के पर्दे आदि फट गए हैं। क्षेत्र में ओले गिरने के बाद शीतलहर दौड़ गई है। किसानों ने बताया कि नवंबर में ओलावृष्टि नहीं होती थी। लेकिन मौसम एकाएक बदलने से हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के आसार भी बने हुए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़े और अलाव जला रहे हैं।