Move to Jagran APP

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी के गृह क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 04:37 PM (IST)
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, गरुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी का गृह क्षेत्र पहुंचने पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि वे सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूती दिलाने के लिए युवाओं को साथ लिया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से दोबारा बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2022 के लिए जी जान से जुट जाने की अपील की।

loksabha election banner

बताते चलें कि मधुसूदन जोशी पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सं़गठन मंत्री पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। केंद्र और राज्य सरकार ने विकास की गति को तेज किया है। कोरोनाकाल में लोगों को हरसंभव मदद की है। किसानों के खाते में पहली बार धन पहुंच रहा है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं बनाई गई हैं। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और उत्साह के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान लोगों ने पार्टी को और आगे ले जाने का संकल्प लिया।

इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, मंगल राणा, दयाकृष्ण जोशी, राजेंद्र खोलिया, हरीश राम,कैलाश परिहार,नरेंद्र मेहरा,नवीन खोलिया,दीपक भट्ट,आनन्द जोशी, अंकित जोशी, दीपक खुल्बे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.