Move to Jagran APP

जनता दरबार नहीं जनता दर्शन करे सरकार: सांसद भगत सिंह कोश्यारी

बागेश्‍वर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने ने कहा कि जनता दरबार की बजाय जनता दर्शन किया जाए तो बेहतर होगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 05:04 PM (IST)
जनता दरबार नहीं जनता दर्शन करे सरकार: सांसद भगत सिंह कोश्यारी
जनता दरबार नहीं जनता दर्शन करे सरकार: सांसद भगत सिंह कोश्यारी

बागेश्वर, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनता दरबार न लगाकर जनता दर्शन करे। प्रदेश व केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही हैं जिससे प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

loksabha election banner

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दरबार की बजाय जनता दर्शन किया जाए तो बेहतर होगा। सीएम के जनता दरबार में शिक्षिका उत्तरा पंत के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। सरकार व विभाग को इस बारे में निर्णय लेना है। प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के सवाल पर  भगतदा ने कहा कि अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना होगा।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज सड़कों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सड़क के साथ साथ हवाई कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है। विश्व में ईमानदार छवि बनी है तथा देश की छवि सुधरी है। जिलों में विकास प्राधिकरण के सवाल पर कहा प्राधिकरण सही है, लेकिन नियमों में शिथिलता होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पहले मिलेंगे ब्लॉक और जिलाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: भाजपा के सामने 2019 के लक्ष्य को साधने की चुनौती

यह भी पढ़ें: मदन कौशिक बोले, निकाय चुनाव में कांग्रेस को हराकर भगाएगी भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.