गजानन शंभु के नंदन तेरी जय हो, तेरी जय हो
संवाद सूत्र, गरुड़ : मंगल मूíत संगठन के तत्वाधान में गणेश महोत्सव जारी है। महोत्सव में नित्य आर
संवाद सूत्र, गरुड़ : मंगल मूíत संगठन के तत्वाधान में गणेश महोत्सव जारी है। महोत्सव में नित्य आरती और भजन कीर्तन का दौर जारी है। इससे माहौल भक्तिमय बन गया है। भजन संध्या में एसडीएम सुंदर ¨सह ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज को एकजुट किया जा सकता है।
जिला पंचायत के सदस्य शिव ¨सह बिष्ट ने कहा कि गणेश महोत्सव का आयोजन कर मंगल मूíत संगठन ने एक मिशाल कायम की है। महोत्सव में प्रतिदिन भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लग रहा है। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक रमेश जोशी कान्हा ने भगवान गणेश की भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में प्रतिदिन महिला-पुरुष और बच्चे महोत्सव में भाग ले रहे हैं। संगठन के घनश्याम जोशी ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी और जिपंस बिष्ट को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान व्यापार के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, केवल जोशी, गिरधारी जोशी, गणेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, दिनेश नेगी, हेम वर्मा, दयाल गिरी गोस्वामी, कैलाश चंद्र जोशी, गिरीश पांडे, प्रयाग जोशी आदि मौजूद थे।