चौथी बार टूटी सुरक्षा दीवार, बढ़ा खतरा
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील की गोमती घाटी का कभी भी तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट सकता है। क
संवाद सूत्र, गरुड़ : तहसील की गोमती घाटी का कभी भी तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट सकता है। कंधार-रौल्याना मोटर मार्ग में हाईगाड़ गधेरे के पास सड़क पर बनी सुरक्षा दीवार लगातार चौथी बार टूट गई है। ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्त पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है।
तहसील के कंधार-रौल्याना मार्ग में बरसात में हाईगाड़ गधेरे के पास प्रत्येक बरसात में सुरक्षा दीवार टूट जाती है। इस बार हल्की बरसात में ही दीवार भरभराकर गिर गई है। यह सुरक्षा दीवार चौथी बार टूट चुकी है। तेज बरसात आने पर मोटर मार्ग बंद होने का खतरा बढ़ गया है। इस सड़क से ही मैगड़ीस्टेट, लोहागड़ी, रतीसेरा, नर¨सहचौरा, रौल्याना, छत्यानी, सिमार, मजकोट समेत गोमती घाटी के दर्जनों गांवों को वाहन चलते हैं। यदि यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया तो गोमती घाटी का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कै. पुष्कर ¨सह बिष्ट ने बताया कि गोमती घाटी के लिए यहीं एकमात्र मोटरमार्ग है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे और लोग तीस किमी दूर गरुड़ बाजार पहुंचते हैं और बरसात में खाद्यान्न समेत जरुरी सामान घरों को ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से गोमती घाटी में खाद्यान्न संकट पैदा हो जाएगा साथ ही लोगों का बाजार जाना और बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गोमती घाटी में तीन माह का खाद्यान्न कोटा पहुंचाने और सड़क की सुरक्षा दीवार की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।