पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद
जागरण संवाददाता बागेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें भावपूर्वक याद
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें भावपूर्वक याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया है। युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान भी किया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर दिया और महिलाओं को आरक्षण देकर सभी क्षेत्रों में उनका कद बढ़ाया। संचार एंव प्रौद्योगिकी की क्रांति को पैदा करने में उनका अहम योगदान रहा और उसके लिए देश उनका ऋणी है। इस दौरान युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल में जाकर रक्तदान किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन कठायत ने बताया कि आठ युवाओं ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अíपत की। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, रमेश भंडारी, कवि जोशी, गीता रावल, विनोद पाठक, महेश पंत, सुनीता टम्टा, ईश्वर पांडे, कैलाश पंवार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, भीम कुमार आदि मौजूद थे।