जूनियर रेडक्रास का किया गठन
गरुड़ : तहसील के इंटर कॉलेज गागरीगोल में जूनियर रेडक्रास इकाई का गठन किया गया। इस मौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:48 PM (IST)
गरुड़ : तहसील के इंटर कॉलेज गागरीगोल में जूनियर रेडक्रास इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य नंदन ¨सह अल्मिया ने रेडक्रास के सदस्यों को शपथ दिलाई। सदस्यों को शपथ दिलाते हुए प्रधानाचार्य नंदन ¨सह अल्मिया ने कहा कि रेडक्रास हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास जहां आपदा में लोगों की मदद करता है, वहीं रक्तदान कर लोगों को नया जीवन भी प्रदान करता है। इस दौरान किशन ¨सह थायत, नवीन चंद्र तिवारी, हेम उपाध्याय, प्रदीप कुमार, भुवन बोरा, दिनेश बलोदी, विनय लोहनी, मनोज पांडे, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र बोरा, योगेश कांडपाल, आलोक, किरन, प्रमिला आगरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें