Move to Jagran APP

वन कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सूत्र, कपकोट: तहसील क्षेत्र में वन कर्मचारियों पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगा

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM (IST)
वन कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
वन कर्मियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सूत्र, कपकोट: तहसील क्षेत्र में वन कर्मचारियों पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। महिला के देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

loksabha election banner

कपकोट के दूरस्थ गांव में एक फारेस्टर व वनरक्षक अपने क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने दोनों पर छेड़छाड़ की नीयत से जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दोनों आरोपितों ने अपने आप को वन विभाग का बताया तो ग्रामीणों ने उन्हें पंचायत घर में बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने दोनों कर्मचारियों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा। जिसके बाद कपकोट थाने में ग्रामीणों ने मामले की सूचना दी। एसआई वंदना चौहान ने बताया कि एक युवक का फोन शाम साढ़े सात बजे आया। जिसमें युवक ने बताया कि उसकी भाभी के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया। एसआई वंदना ने बताया कि घटनास्थल थाने से काफी दूर है। वहां पहुंचने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि डीएफओ आरके ¨सह ने बताया कि फोन पर उन्हें मामले की सूचना मिली है। वह पता करने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी बात पता नहीं चल पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.