Move to Jagran APP

कोहरे से ढंका शहर और हिमालय धूप से दमका

जनवरी के पहले दिन सुबह मौसम काफी सुहावना रहा। घाटी कोहरे के आगोश में रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 06:16 AM (IST)
कोहरे से ढंका शहर और हिमालय धूप से दमका
कोहरे से ढंका शहर और हिमालय धूप से दमका

जासं, बागेश्वर : जनवरी के पहले दिन सुबह मौसम काफी सुहावना रहा। घाटी कोहरे के आगोश में दिखी और हिमालय के तलहटी वाला इलाका धूप से दमक गया। ठंड में लगातार बढ़ोत्तर होने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

prime article banner

बुधवार की सुबह घाटी वाले इलाके पूरी तरह कोहरे के आगोश में रहे। कौसानी, कांडा, पालड़ीछीना आदि ऊंचे स्थानो से हिमालय साफ नजर आया और पर्यटकों ने भी जमकर लंबी पर्वती श्रृंखला का दीदार किया। कौसानी आए देशी और विदेशी पर्यटकों को जनवरी के पहले दिन की प्रकृति ने काफी रोमांचित किया। गरुड़ घाटी में जहां कोहरा पसरा हुआ था, वहीं ऊंचे स्थानों पर गुनगुनी धूप खिलने से हिमालय भी एक बार सोने की तरह दमक गया। वहीं सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी होने से यात्री भी परेशान दिखे। बस स्टेशन में अलाव नहीं जलने से कई लोगों ने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। केएमओयू इंचार्ज धरणीधर जोशी ने कहा कि सुबह पांच बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाता है और यात्रियों का आना-जाना भी, लेकिन अभी तक सुबह अलाव नहीं जल सके हैं। लोग कपड़े की कतरन, गत्ता, कागज आदि जलाकर ठंड भगा रहे हैं। इधर, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी के दौरान पालिका अलाव की व्यवस्था करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.