97 लाख की लागत से बनेगी पांच किमी सड़क
कपकोट ब्लाक स्थित देवीनगर से धामपुर तुसरेड़ा ठांगा तक पांच किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
संवाद सूत्र, कपकोट : ब्लाक स्थित देवीनगर से धामपुर, तुसरेड़ा, ठांगा तक पांच किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण में 97 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने सड़क निर्माण का विधिवत शुभारंभ करते हुए भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण के बाद यहां की एक हजार की जनसंख्या सीधे लाभान्वित होगी। वहीं नरगोली कपूरी खातीगांव, चंतोला, पैठान, रावतसेरा, धारी आदि ग्राम पंचायतों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा पर्यटन की ²ष्टि से भी यह सड़क महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सड़क के निर्माण से पिथौरागढ़ जिले में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र कालिका मंदिर, भगवती मंदिर, पाताल भुवनेश्वर गुफा जैसे धाíमक स्थलों में पहुंचने में कम समय लगेगा और अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे। सड़क बनने के बाद पूरी कमस्यार घाटी में आíथक गतिविधियां भी तेज हो जाएंगी। उनके उत्पादों को बाजार भी मिल सकेगा। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि सड़क निर्माण विकास की दूरी है इसके बनने से ग्रामीणों को कई तरीके से लाभ मिलेगा। पूरे विधान सभा क्षेत्र में प्राथमिकता से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लोगों की दशकों पुरानी मांग भी पूरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता है। जिसे हर समय हरसंभव पूरा किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि सड़क बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में आíथक गतिविधियां भी तेज होंगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गोविद सिंह दानू, खुशाल सिंह धानिक, गजेंद्र दानू, रतन सिंह, नरेंद्र धानिक, आनंद सिंह धानिक खुशाल धानिक, हेमंती धानिक, पूरनचंद्र उप्रेती सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।