Move to Jagran APP

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी

संवाद सूत्र कपकोट फरसाली में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों का प्रशिक्षण आय

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 11:03 PM (IST)
2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी
2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी

संवाद सूत्र, कपकोट: फरसाली में परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। किसानों को जैविक खेती से आय दोगुनी करने की जानकारी दी गई। क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों ने शिविर में भागीदारी की और जैविक खेती करने का निर्णय लिया।

loksabha election banner

ग्राम प्रधान फरसाली भूपाल सिंह ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि किसान परंपरागत खेती से अपनी आजीविका में सुधार कर सकते हैं। कृषि विभाग की तमाम योजनाओं का भी उन्हें लाभ मिल सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी किसानों के लिए बनी है। मुख्य कृषि अधिकारी वीके मौर्य ने कहा कि किसानों को परंपारगत और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बीजामृत, पंचगव्य, तरल कीटनशाक बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं। योजना में किसानों के जैविक उत्पादों का विपणन भी किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाए। जिसके लिए सरकार भी प्रयास कर रही है। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी एसके सिंह, डीएस रैकुनी, डीएस कोरंगा, नंदन सिंह ऐठानी, ख्याली पांडे, किसान, ब्लाक प्रभारी कृषि, न्याय पंचायत प्रभारी, बायोसर्ट कंपनी के आलोक यादव आदि मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.