लापता जवान के परिजनों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागेश्वर पुलिस लाइन से लापता जवान के परिजनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जवान को ढूंढ निकालने की मांग की
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस लाइन से लापता जवान के परिजनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 दिन के भीतर उसका पता लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर कलक्ट्रेट में परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में लोहाथल, बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पुत्र लछम राम ने कहा कि उनका पुत्र ललित कुमार पिछले आठ सालों से पुलिस मुख्यालय बागेश्वर में कांस्टेबल पद पर सेवारत था। 11 अगस्त 2020 को वह तैनाती के दौरान लापता हो गया। लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। गत 22 अगस्त को जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई गई और उसका पता लगाने की मांग की गई। लेकिन अभी तक कोई अता-पता नहीं लगाया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उनका परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर उनके बेटे का पता लगाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनका परिवार कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ जाएगा। इस मौके पर चंपा देवी, मोहन सिंह, हरीश राम, मनोज, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
....
लापता पुलिस कर्मी की खोजबीन को चलाया अभियान
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: पुलिस की फायर सर्विस ने मंगलवार को लापता पुलिस कर्मी को खोजने के लिए सरयू नदी किनारे रेसक्यू अभियान चलाया। फायर सर्विस टीम ने सरयू नदी किनारे सत्तेश्वर तक लापता पुलिस कर्मी की खोजबीन की। लेकिन कोई पता नही चल पाया। अभियान कुछ दिनों तक जारी रहेगा। बीते 11 अगस्त को पुलिस का जवान ललित कुमार पुलिस लाइन से अचानक गायब हो गया था। उसे अंतिम बार सरयू नदी के किनारे देखा गया था। जिसके बाद यह कयास लगाए गए कि वह सरयू नदी में कही डूब गया। अभियान चलाने वालों में फायरमैन नवीन जोशी, रवि राणा, राजेंद्र प्रसाद,हरीश सिंह अधिकारी मौजूद थे। एसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि लापता जवान कोकं ढूंढने के लिए चलाया जा रहा।