मां उमा कपकोट का उम्दा प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मां उमा स्कूल कपकोट के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदश्
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : मां उमा स्कूल कपकोट के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उम्दा प्रदर्शन किया। तीन मॉडल राज्य स्तरीय के लिए चुने गए। छात्र-छात्राओंकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई है।
मां उमा स्कूल कपकोट के बच्चों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में लोहा मनवाया। हर वर्ष की भांति इस साल भी तीन मॉडल राज्य के लिए चयनित हुए। विद्यालय पांच सालों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहा है। विज्ञान प्रतियोगिता में विवेक ऐठानी ने परिवहन और संचार में पहला स्थान बनाया है। रितिका कपकोटी ने अपशिष्ट प्रबंधन, किरन टाकुली ने गणितीय प्रतिरूप में प्रथम स्थान बनाया है। जबकि भूपेंद्र ¨सह टाकुली ने संसाधन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य दीपक ¨सह कपकोटी, गंगा ¨सह बसेड़ा, कैलाश चंद्रा जोशी ने खुशी जताई है।