Move to Jagran APP

पर्यावरण मित्रों की तैनाती के बाद भी भराड़ी बाजार गंदा

संवाद सूत्र कपकोट भराड़ी बाजार में यहां वहां फैला कूड़ा लोगों के लिए सिरदर्द बनते जा र

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:19 PM (IST)
पर्यावरण मित्रों की तैनाती के बाद भी भराड़ी बाजार गंदा
पर्यावरण मित्रों की तैनाती के बाद भी भराड़ी बाजार गंदा

संवाद सूत्र, कपकोट: भराड़ी बाजार में यहां वहां फैला कूड़ा लोगों के लिए सिरदर्द बनते जा रहा है। आक्रोशित नगरवासियों ने नगर पंचायत पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

भराड़ी बाजार में सड़कों पर फैली गंदगी से बीमारियां फैलने का डर सताने लगा है। वहीं दुर्गंध से सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। बदलते मौसम में यह गंदगी किसी महामारी से कम नही है। नगरवासी हरीश सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह, भगवत सिंह, प्रवीण सिंह, जवाहर सिंह, चंचल सिंह, बिशन सिंह आदि ने कहा कि नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिकाध्यक्ष व उनका विभाग गंभीर ही नही है। नगर पंचायत में 10 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई थी। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। पांच माह से नगर पंचायत के पास अधिकारी अधिकारी नही है। उनकी कुर्सी खाली पड़ी हुई है। कई बार गंदगी के संबंध में विभागीय कर्मचारियों व नगर पंचायत अध्यक्ष को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

=========

नगर की सफाई व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सभी पर्यावरण मित्रों को निर्देशित किया गया है। लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

- गोविद बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.