Move to Jagran APP

बागेश्वर के आठ छात्र जाएंगे कर्नाटक

समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार से अनुमोदित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिले के राजकीय माध्मिक स्कूलों के आठ छात्र कर्नाटक जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:48 PM (IST)
बागेश्वर के आठ छात्र जाएंगे कर्नाटक
बागेश्वर के आठ छात्र जाएंगे कर्नाटक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार से अनुमोदित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा दस और 12वीं के आठ छात्रों का चयन कर्नाटक भ्रमण के लिए हुआ है। इसके अलावा एक-एक शिक्षक और टीम प्रभारी भी उनके साथ रहेंगे।

loksabha election banner

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत कर्नाटक राज्य भ्रमण के लिए भारत सरकार से वाíषक कार्ययोजना अनुमोदित है। भारत सरकार द्वारा कर्नाटक राज्य को उत्तराखंड का युग्मित राज्य बनाया गया है। पूर्व में कर्नाटक राज्य से राजकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं उत्तराखंड भ्रमण कर चुके हैं। जिला समन्वयक हेम चंद्र जोशी ने ताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से 27 शिक्षक-शिक्षकाओं और 124 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। टीम 12 जनवरी को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 18 फरवरी को वापसी होगी। यह चयन कक्षाओं से परीक्षा परिणाम, विज्ञान प्रदर्शनी, महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, खेलकूद एवं कला उत्सव आदि गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उनके मार्गदर्शन शिक्षिका पूजा लोहनी और हेम चंद्र जोशी करेंगे। छात्र शैक्षिक भ्रमण राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में स्थापित प्रयोगशालाएं, संसथान, वेदशालाएं, संस्थानों आदि का भ्रमण करेंगे।

---

इन छात्रों का हुआ चयन

गौरव उपाध्याय, हिमांशु बसवाल राइंका गरुड़, सचिन जोशी, गरिमा रावत राइंका अमस्यारी, मनोज सिंह मेहता राइंका उडियार, एकता भट्ट राबाइंका पाये, भावना कनवाल राइंका कपकोट और काजल जनौटी राउमावि करालापालड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.