बारिश से तापमान में आई गिरावट
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को जिले के कई हिस्सों में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। वहीं उच्च हिमालय से सटे इलाके में ओले गिरने की खबर है। इससे वहां शीतलहर दौड़ गई है।
जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जाड़ों में औसतन बारिश नहीं होने से मार्च में आसमान में बादलों का झुंड दिखाई देने लगा है। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। हालांकि अच्छी बारिश का इंतजार किसान करते रहे। वहीं कपकोट के उच्च हिमालय से सटे इलाके में ओलावृष्टि की खबर है। एकाएक मौसम बदलने से हिमालयी क्षेत्र में फिर से ठंड लौट आई है। वहीं गरुड़, बागेश्वर, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कपकोट आदि तहसीलों में भी बारिश हुई। इधर जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।