एंबुलेंस पर गिरा पेड़, टूटी लाइट
संवाद सूत्र, कपकोट : बारिश के बाद एक पेड़ एंबुलेंस वाहन के ऊपर गिर गया। जिससे एंबुलेंस व
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 04:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, कपकोट : बारिश के बाद एक पेड़ एंबुलेंस वाहन के ऊपर गिर गया। जिससे एंबुलेंस वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। रात का समय होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई हादसा होने की भी संभावना थी। कपकोट के विकास खंड परिसर में एंबुलेंस वाहन बीते दो माह से खड़ा था। जिसके बारे में जागरण ने खबर भी प्रकाशित की। लेकिन इसके बाद भी वाहन को काम पर नहीं लगाया गया। जिस कारण आपातकालीन सेवा के लिए कई समस्याएं बनी हुई थी। सोमवार की रात कपकोट में भारी बारिश हुई। जिसके बाद परिसर में स्थित पेड़ टूटकर एंबुलेंस वाहन पर गिर गया। जिससे वाहन कई जगह पिचक गया। इस दौरान वाहन में लगी लाइट भी टूट गई। सुबह होने के बाद लोगों ने वाहन पर गिरे पेड़ को देखा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें