Move to Jagran APP

बिखौती पर्व पर देव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

जागरण संवाददाता बागेश्वर जिले में बिखौती पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। देव मंदिरों में पूजा-अच

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:36 AM (IST)
बिखौती पर्व पर देव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा
बिखौती पर्व पर देव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में बिखौती पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। देव मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। बागनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने जलापर्ण किया और पंडितों ने पूजा-पाठ कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया।

loksabha election banner

बिखौती पर्व जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर छोटे मेले भी आयोजित किए गए। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चांदी के पैर आदि भी श्रद्धालुओं ने दान किए। शिव लिग पर जलापर्ण करने के लिए लंबी भीड़ रही। वहीं, लोगों ने प्रात:काल उठकर गंगा स्नान भी किया। जौ की बाली को अपने शरीर पर स्पर्श किया और निरोगी होने का संकल्प लिया। बुजुर्गों ने छोटे बच्चों को जौ की बाली स्पर्श कर सालभर शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने की आर्शीवाद दिया। उधर, चंडिका मंदिर में चैत्राष्टमी पर आयोजित भजन मंडली में महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया। कुछ लोगों ने घरों में बोया हरेला काटा और कुछ लोग सोमवार को हरेला काटेंगे। जिले के कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, शामा आदि तहसीलों में बिखौती पर्व पर लोगों ने देव मंदिरों में जमकर पूजा-अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.