Move to Jagran APP

आप के दिनेश मोहनिया ने कहा उत्तराखंड की जनता बनाएगी आप की सरकार

बागेश्वर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रदेश में आप की सरकार बनाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 06:18 PM (IST)
आप के दिनेश मोहनिया ने कहा उत्तराखंड की जनता बनाएगी आप की सरकार
आप के दिनेश मोहनिया ने कहा उत्तराखंड की जनता बनाएगी आप की सरकार

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है। जनता विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर आशा से देख रही है। बहुमत से आप प्रदेश में सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी व संगम विहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया का पहले गरुड़ ब्लाक फिर जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

नुमाइशखेत में आयोजित सभा में प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा कि हर जगह पार्टी मजबूत हो रही है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड का विकास होगा। प्रदेश की जनता भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो गई है। आगामी चुनावों में पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोगों का समर्थन देख यह तय हो गया है कि इस बार आप उत्तराखंड में बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बसंत कुमार ने कहा भाजपा-कांग्रेस ने इन 20 सालों में लोगों को बहुत छल लिया। मिला क्या पलायन, बेरोजगारी, भूखमरी। ना पर्याप्त पानी, ना सड़क ना ही बिजली। 20 सालों में सैकड़ों सरकारी प्राइमरी, जूनियर स्कूल बंद हो गए, कई बंद होने की कगार पर हैं। गरीबों के बच्चे कहां जाएंगे। यही स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की भी है। इस अवसर पर जिला प्रभारी रणजीत कोरंगा, जोगा सिंह बोरा, जगत नाथ, भीम कुमार, नवीन ममगई, सुंदर धौनी, कमल टम्टा, त्रिलोक पहाड़यिा, राजेंद्र प्रसाद, गुमान सिंह मेहता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। आनंद बिष्ट बने आप के जिला उपाध्यक्ष

संस, अल्मोड़ा : आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उत्तराखंड बोर्ड के शोध अधिकारी पद से सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षाविद् आनंद सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में बैडमिटन खिलाड़ी वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन सिंह फत्र्याल, उमेश चंद्र सिंह मेहता, जीवन जोशी, समाज सेवी नवीन जोशी, उमा जोशी, गीता जोशी, अंजली किरन, माया आर्या, आरती बिष्ट एवं युवा साथियों पंकज जोशी, मयंक कनवाल, अभय टम्टा, गुलशन कुमार, अभय कनवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.