Move to Jagran APP

सर्वसम्मति से डिगर को चुना गया सलिग का प्रधान

संवाद सूत्र कपकोट सर्वसम्मति से डिगर राम को सलिग का प्रधान चुन लिया गया है। इससे उनका निर्वि

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:38 AM (IST)
सर्वसम्मति से डिगर को चुना गया सलिग का प्रधान
सर्वसम्मति से डिगर को चुना गया सलिग का प्रधान

संवाद सूत्र, कपकोट : सर्वसम्मति से डिगर राम को सलिग का प्रधान चुन लिया गया है। इससे उनका निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है। गांव वालों के इस निर्णय के बाद अब यहां पर चुनाव नहीं होंगे। सर्वसम्मति से गांव में खुशी की लहर है।

loksabha election banner

सलिग के गांव वालों की पहल रंग लाई। गांव में प्रधान पद के चुनाव से पहले उम्मीदवार को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डिगर राम पुत्र लालू राम को प्रधान चुन लिया गया है। उनके विपक्ष में खड़े होने वाले सभी उम्मीदवारों को मना लिया गया है। गांव में अब चुनाव नहीं होंगे। पिछले चुनावों में यह सीट महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित थी। हंसी देवी यहां की प्रधान बनी। रोटेशन के आधार पर इस बार प्रधान का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। पूर्व प्रधान हंसी देवी, भूपाल सिंह, प्रताप सिंह हीरा देवी, जीवंती देवी, आनंदी देवी आदि ने कहा कि गांव में प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति ही बननी चाहिए। गांव वालों की यह अच्छी शुरुआत है। इससे पैसा और समय दोनों ही बर्बाद होते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी गांव का प्रधान चुना जाए वह यहां का विकास करे। पहले भी जनप्रतिनिधियों से हमारी यही उम्मीद थी। गांव में कई समस्याएं है। जैसे प्रधान चुनने में गांव वालों ने एकजुटता दिखाई है। ऐसे ही आगे भी विकास कार्यो को करने में एकजुटता दिखाएंगे यही उम्मीद है। गांव की आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 363 है।

..............

जिन जगहों पर सर्वसम्मति बन गई है। उनका पता नामांकन के बाद ही चल पाएगा। सरकार ऐसे गांवों को पहले विकास कार्यो के लिए धनराशि देती थी। इस बार अभी कोई प्राविधान नहीं है।

-एसएसएस पांगती, सीडीओ, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.